पटना- BPSC द्वारा आयोजित टीचर रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन-टीआरई-3 के सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर सैकड़ों अभ्यर्थियों ने सोमवार को पटना की सड़कों पर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार का घेराव कर दिया.
इस दौरान करीब 10 मिनट तक मंत्री अपने सुरक्षाकर्मियों के बीच फंसे रहे. जिसके बाद पुलिस की मदद से उन्हें भीड़ से निकाला गया. इस दौरान अभ्यर्थियों ने मंत्री की गाड़ी के आगे लेटकर विरोध जताया.
जिसके बाद लाउडस्पीकर के माध्यम से शिक्षा मंत्री ने अभ्यर्थियों को शांत कराने की कोशिश की। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि इस मामले को लेकर हम कल बीपीएससी को चिट्ठी लिख देंगे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
हमें कोई एतराज नहीं है जो भी निर्णय बीपीएससी लेगा वो हमें मंजूर होगा। कल शाम 5 बजे के पहले चिट्ठी बीपीएससी को शिक्षा विभाग से भेज दी जाएगी।
घटना की शुरुआत तब हुई जब बीपीएससी टीआरई-3 के सैकड़ों अभ्यर्थी शिक्षा मंत्री से मुलाकात की मांग को लेकर पटना के हार्डिंग रोड पर जमा हो गए. जैसे ही मंत्री की गाड़ी वहां से गुजरी, अभ्यर्थियों ने उन्हें घेर लिया और सप्लीमेंट्री रिजल्ट तुरंत जारी करने की मांग करने लगे.
गाड़ी से बाहर निकलने पर शिक्षा मंत्री अभ्यर्थियों के बीच घिर गए. उनके सुरक्षा दल और पुलिसकर्मियों ने भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की. अंततः पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद मंत्री को भीड़ से बाहर निकाला.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
हालांकि, कुछ अभ्यर्थी मंत्री के मौखिक आश्वासन से संतुष्ट नहीं थे और उन्होंने लिखित में बात तय करने की मांग शुरू कर दी. इस पर पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को शांत कराया और अभ्यर्थियों को वहां से हटने के लिए राजी किया. अंततः मंत्री की गाड़ी सुरक्षित आगे बढ़ गई.








