डेस्क- उत्तर प्रदेश के मेरठ में अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या करने वाली मुस्कान रस्तोगी को वकील नहीं मिल रहा है.
आरोपी मुस्कान ने सरकारी बचाव वकील की मांग करते हुए कहा है कि उसका परिवार उसके लिए नहीं लड़ेगा, क्योंकि वे उससे “नाराज” हैं. मुस्कान और साहिल वर्तमान में हत्या के आरोप में मेरठ जिला जेल में बंद हैं.
इस बीच मुस्कान के पिता प्रमोद ने अपनी बेटी के लिए मृत्युदंड की मांग की है. न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट में उन्होंने कहा, “इस मामले में फैसला जल्द आना चाहिए और मैं उसके लिए मृत्युदंड से कम कुछ नहीं चाहता. उसने जो किया वह बहुत गलत है. मेरे दामाद को न्याय मिलना चाहिए.”
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बता दें कि मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर अपने पति की न सिर्फ जघन्य हत्या की बल्कि उसके शव के टुकड़े कर एक ड्राम में भरकर सीमेंट से सील कर दिया.
मुस्कान के पिता प्रमोद ही उसे अपराध कबूल करवाने के लिए पुलिस स्टेशन ले गए थे. हालांकि उसने शुरू में अपने माता-पिता को अस्पष्ट जवाब दिए थे, लेकिन जब उन्होंने सच्चाई बताने के लिए दबाव डाला तो रस्तोगी ने आखिरकार अपने पति की हत्या करना स्वीकार कर लिया.








