रांची- राजधानी रांची के मेन रोड में लगने वाले ईद बाजार और उससे लोगों को यातायात में होने वाली परेशानियों को लेकर बीजेपी विधायक सीपी सिंह ने रांची पुलिस के खिलाफ बयान दिया है. उन्होंने रांची पुलिस की तुलना शिखंडी से कर दी है.
विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही में भाग लेने के बाद सीपी सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, यह सच्चाई है कि अगर पुलिस चाहे तो वेश्यावृति नहीं हो सकती.
पुलिस चाहे ले तो कही अवैध शराब नहीं बिकेगी. गांजा-भांग और नशीला पदार्थ कहीं नहीं बिकेगा. सीपी सिंह यहां तक बोल गए कि लानत है कि पशुओं की तस्करी और उसे बांग्लादेश भेजने में थाना पैसे वसूलते हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
विधायक सीपी सिंह इतने पर नहीं रुके, उन्होंने कहा कि यह पुलिस वाले सिर्फ वही पुरुषार्थी बनते हैं जहां के लोग प्रतिरोध नहीं करते हैं. कर्बला या हिंदपीढ़ी जैसे जगहों पर यह पुलिस के लोग शिखंडी बन जाते हैं.
इनका पुरुषार्थ सिर्फ रातू रोड, हरमू और किशोरगंज में दिखता है. सीपी सिंह ने कहा कि ईद के बाजार के नाम पर मेन रोड को जाम कर देने पर इन पुलिसवालों का पुरुषार्थ कहां चला जाता है?
ईद बाजार और रांची पुलिस पर की गई टिप्पणी पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि सीपी सिंह अगर आप माहौल खराब करने की कोशिश कीजियेगा और विधि व्यवस्था खराब कीजियेगा तो ठीक नहीं होगा. इस दौरान डॉ. इरफान अंसारी ने सीपी सिंह को जयचंद का वंशज तक करार दिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि हम हल्का इसलिए बोलते हैं ताकि आप पर मेरी बात भारी न पड़ जाए. उन्होंने कहा कि नफरत दूरियां बढ़ाती है, मैं सबको साथ लेकर चलता हूं. रमजान और ईद बाजार से सीपी सिंह को क्या दिक्कत है. हम सबको आपस में मत बांटिए.








