गुमला- गुमला में एक 50 वर्षीय महिला की अंधविश्वास में हत्या कर दी गयी है. हत्या के बाद महिला के शव को बालू में दफना दिया गया जिसे बाद में पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बरामद किया. महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
इस संदर्भ में महिला के पुत्र ने पुलिस को अंधविश्वास और डायन बिसाही के शक में हत्या किए जाने की आशंका जताई. महिला के पुत्र ने बताया है कि आरोपी कर्मपाल लकड़ा की भाभी की मौत 2019 में सांप के डसने की वजह हो गई थी.
जिसको लेकर अंधविश्वास में डायन बिसाही का शक उसकी मां के ऊपर लगा था. जिसको लेकर थाना में आवेदन भी दिया गया. जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कर दिया था. महिला के पुत्र ने बताया कि एक घर से दूसरे घर जाने के क्रम में उसकी माता शुक्रवार से लापता थी. जिसका थाना में आवेदन दिया था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
थाना में शिकायत दर्ज होने के बाद एसपी के निर्देश पर डॉग स्क्वायड की मदद से खोज की गई जिसमें एक चप्पल व तौलिया बरामद हुआ जिसके बाद महिला का शव पुलिस ने खटवा नदी के उत्तरी भाग से बरामद किया.
इसके बाद महिला के पड़ोसी कर्मपाल लकड़ा को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की. जिसके बाद उसने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर नदी के बालू में दफन महिला के शव को बरामद किया गया.








