पटना- होली और जुमा पर शुक्रवार को 4 राज्यों में हिंसक घटनाएं हुईं। बिहार के मुंगेर में ग्रामीणों के हमले में एक ASI की मौत हो गई। पटना में दो गुटों में होलिका दहन के विवाद के बाद पथराव हुआ। पुलिस की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए। यहां फायरिंग की भी खबर है।
झारखंड के गिरिडीह में होली के दिन दो गुटों में पथराव के बाद उपद्रवियों ने दुकानों और बाइक में आग लगा दी। पंजाब के लुधियाना में दो समुदायों के बीच ईंट-पत्थर और बोतलें चलीं। झड़प में 11 लोग घायल हुए हैं।
वही पश्चिम बंगाल में भी हिंसा हुई है। भाजपा ने नंदीग्राम में मूर्ति तोड़ने का आरोप लगाया है। यहां फिलहाल इंटरनेट बंद किया गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
1. बिहार के मुंगेर में विवाद सुलझाने गए ASI संतोष कुमार पर गांव वालों ने हमला कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है। उनके ब्रेन में 7-8 जगहों पर शार्प इंजरी थी। किसी धारदार हथियार से मारा गया था। इससे पहले अररिया में भी ग्रामीणों के हमले में एक ASI की मौत हो गई थी। वह एक वांटेड को गिरफ्तार करने पहुंचे थे।
2. पटना के NTPC थाना क्षेत्र के सहनौरा गांव में होलिका दहन को लेकर दो पक्षों में शुक्रवार को झड़प हो गई। एक पक्ष ने सड़क पर होलिका दहन किया, जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया। दोपहर करीब 1 बजे स्थिति बिगड़ गई और दोनों पक्षों में जमकर पत्थरबाजी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को भी लोगों ने खदेड़ दिया। पुलिस की गाड़ी पर भी पत्थर फेंके गए।
3. झारखंड के गिरिडीह जिले के घोड़थम्भा में बीती रात दो पक्ष आपस में भिड़ गए। होली के मौके पर हुए इस टकराव के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई। इस दौरान न केवल पथराव हुए बल्कि कई दुकानों में आग भी लगा दी गई। दुकानों में आग लगाने के साथ-साथ एक बाइक को भी आग के हवाले कर दिया गया है। दो पक्ष के लोग आपस में क्यों भिड़े, इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस फिलहाल मामले की जाँच कर रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
4. पंजाब के लुधियाना के मियां मार्केट में होली और जुमे के दिन 2 पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर और बोतलें चलीं। झड़प में दोनों पक्षों के 11 लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पहले पत्थरबाजी का आरोप लगाया है। पथराव और मस्जिद की खिड़कियों के शीशे टूटने के वीडियो भी सामने आए हैं। पुलिस ने 35 लोगों पर FIR दर्ज की है।