बोकारो- बोकारो के बेरमो से एक घूसखोर दारोगा को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने गिरफ्तार किया है। दारोगा एक व्यक्ति को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर रिश्वत मांग रहा था.
दारोगा अजय प्रसाद की पोस्टिंग बेरमो स्थित गांधीनगर थाने में थी। जिसे 10 हजार रुपये रिश्वत लेते एसीबी ने दबोचा है। जरीडीह थाना क्षेत्र के उपर बाजार निवासी अनुराग गुप्ता की शिकायत पर एंटी करप्शन ब्यूरो ने यह कार्रवाई की।
अनुराग गुप्ता की शिकायत के बाद धनबाद से आई एंटी करप्शन की टीम ने दारोगा अजय प्रसाद को घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद घूसखोर दारोगा को एसीबी की टीम अपने साथ धनबाद ले गयी है। जहां पूछताछ के बाद कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया जाएगा।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पीड़ित अनुराग ने बताया कि 10 फरवरी 2025 को टुपकाडीह निवासी इंतखाब अंसारी ने पैसे के लेन देन को लेकर मारपीट का मामला थाने में दर्ज कराया था। जिसमें कुरपनिया के सागर और विशाल को आरोपी बनाया था।
इसी केस में अनुराग का नाम डालने की धमकी दारोगा पीड़ित को दे रहा था। दारोगा उससे कह रहा था कि पैसे दो नहीं तो झूठे केस में नाम डाल देंगे। इसी बात की शिकायत पीड़ित अनुराग ने एसीबी से कर दी। जिसके बाद आरोपी दारोगा अजय को 10 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








