बिहार- बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के पुलिस जिला बगहा के भैरोगंज थाना में तैनात सब-इंस्पेक्टर को निगरानी की टीम ने घूस लेते रंगे हाथों पकड़ लिया. दरोगा 10 हजार की रिश्वत ले रहे थे. दारोगा का नाम ओमप्रकाश गुप्ता है.
कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए निगरानी ओमप्रकाश गुप्ता को अपने साथ पटना ले गई . इसकी जानकारी निगरानी विभाग के डीएसपी विकास श्रीवास्तव ने दी.
निगरानी के डीएसपी विकास श्रीवास्तव ने बताया कि परसौनी गांव निवासी शैलेश सिंह ने लिखित शिकायत दर्ज करायी थी. शिकायतकर्ता ने निगरानी को बताया था कि भैरवगंज थाना में जमीन विवाद मामला दर्ज है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जिसमें केस के अनुसंधानकर्ता ओमप्रकाश गुप्ता के द्वारा मेरे पिता हरेंद्र सिंह का नाम केस से हटाने के साथ बरी करने के नाम पर 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग की गयी है. इस शिकायत पर निगरानी विभाग ने कार्रवाई के लिए टीम का गठन किया था और टीम ने भैरवगंज थाना पहुंचकर गिरफ्तार किया.
डीएसपी विकास श्रीवास्तव ने बताया कि निगरानी टीम एसआई ओमप्रकाश गुप्ता के क्वार्टर पहुंची थी और पूछताछ व जांच पड़ताल के दौरान उनके बेड पर तकिया के नीचे छुपाकर रखे हुए 10 हजार रुपए रिश्वत को रंगे हाथों बरामद किया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








