पटना- बिहार में चुनाव आने वाला है तमाम पार्टियां जोड़-तोड़ में लगी है, इस बीच तेजस्वी यादव ने बड़ा ऐलान किया है. ‘माई-बहिन मान योजना’ के बाद अब ‘बेटी’ स्कीम की घोषणा की है. घोषणा करते हुए तेजस्वी ने कहा कि बेटियों के जन्म के बाद पढ़ाई-लिखाई से लेकर नौकरी और रोजगार तक की व्यवस्था की जिम्मेदारी सरकार की होगी.
तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनते ही बिहार में ‘बेटी’ योजना की शुरुआत करेंगे. तेजस्वी यादव ने बेटी का अर्थ समझाते हुए कहा कि B फॉर बेनिफिट, E फॉर एजुकेशन, T फॉर ट्रेनिंग और I फॉर इनकम.
उन्होंने कहा कि बेटी प्रोग्राम के तहत यह सुनिश्चित किया जाएगा कि लड़की के जन्म के साथ ही उसके स्वास्थ्य की देखभाल, शिक्षा के लिए हर तरह की सुविधा और बेटी के प्रशिक्षण पर भी उनकी सरकार उसके रुचि के अनुसार ट्रेनिंग देगी. इसके बाद पढ़ाई-लिखाई के बाद बेटी को अपने इनकम को लेकर उसे खड़ा करने का काम करेंगे, जिससे उसका भविष्य सुरक्षित हो सके.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
तेजस्वी यादव ने कहा कि झारखंड में हमारी सरकार बनी तो एक महीने के अंदर मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत हो गई. जब झारखंड में महिलाओं को योजना की राशि मिल रही है तो बिहार की महिलाओं को भी मिलना चाहिए. इसीलिए उन्होंने बिहार की महिलाओं को ‘माई-बहिन मान योजना’ के तहत 2500 देने का निर्णय लिया है.
साल में 30000 रुपये महिलाओं को मिलेंगे. वृद्धावस्था पेंशन 400 से बढ़कर 1500 करने का फैसला किया है. गैस सिलेंडर 500 में देने का फैसला किया है. जीविका दीदी और रसोईया बहनों के मानदेय बढ़ाने का भी हमने फैसला लिया है.
वहीं नीतीश कुमार पर टिपण्णी करते हुए उन्होंने कहा कि मेरी मां पर मुख्यमंत्री अशोभनीय टिप्पणी करते हैं. हमारी मां उनसे उम्र में बड़ी हैं. बिहार की पहली मुख्यमंत्री रह चुकी है. जब उनको हमारे पास आना होता है तो मेरी मां को भाभी कह कर पुकारते हैं और अभी अशोभनीय बात बोल रहे हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








