डेस्क- रेलवे ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर कलेजा कांप जायगा. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश करती है, इस दौरान उसका पैर फिसल जाता है। वह ट्रेन की पटरियों के बीच जाने ही वाली होती है तभी मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी वहां पर पहुंचकर स्थिति को संभालता है।
वीडियो में देखा जा करता है कि ट्रेन धीरे-धीरे चल रही है। जिसमें से एक महिला प्लेटफॉर्म पर उतरने की कोशिश करती है। खतरे को भापंते हुए वहां पर मौजूद पुलिसकर्मी तुरंत महिला की तरफ दौड़ता है। इसी बीच महिला ट्रेन से नीचे गिर जाती है, जिससे उसके पैर ट्रेन की पटरियों पर चले जाते हैं।
महिला पूरी तरह से पटरियों पर जाने ही वाली होती है कि वह पुलिसकर्मी तुरंत उसको बाहर खींच लेता है। यह वीडियो इतना खतरनाक है कि इसे देखकर किसी की भी सांसे अटक सकती है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वीडियो महाराष्ट्र के बोरीवली रेलवे स्टेशन का है। इस वीडियो को भारतीय रेलवे के एक्स हैंडल पर शेयर किया गया है। जिसमें लिखा गया कि महाराष्ट्र के बोरीवली रेलवे स्टेशन पर एक महिला चलती ट्रेन से उतरते समय असंतुलित होकर गिर पड़ी।
वहां मौजूद रेलवे सुरक्षाकर्मी ने तत्परता दिखाते हुए उसे बचा लिया। आगे यात्रियों को सलाह देते हुए लिखा गया कि कृपया करके चलती ट्रेन से चढ़ने या उतरने की कोशिश न करें।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








