पटना- बिहार में शराबबंदी कानून लागू है बावजूद इसके शराब की बिक्री हो रही है. ताज़ा मामला पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल के रानीतालाब थाना क्षेत्र के राघोपुर मुसहरी का हैं, जहां शनिवार को अवैध शराब के खिलाफ छापामारी करने पहुंची पुलिस की टीम पर शराब माफिया ने हमला कर दिया.
इस हमले में एक पुलिसकर्मी घायल बताए जा रहा हैं, जबकि दो पुलिस वाहन को पूरी तरह से शराब माफिया के जरिए क्षतिग्रस्त कर दिया गया है. इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास की कई थानों की पुलिस और डीएसपी 2 भी मौके पर पहुंचे हैं, जहां हमलावर शराब माफिया की तलाश में पुलिस की टीम लगी हुई है.
मिली जानकारी के अनुसार रानीतालाब थाना की पुलिस को सूचना मिली की होली के पर्व को लेकर राघोपुर मुसहरी में अवैध रूप से शराब का कारोबार और देसी शराब बनाई जा रही है. जिसके बाद पुलिस टीम राघोपुर मुसहरी पहुंची और छापेमारी करने लगी, तभी अचानक शराब माफिया के जरिए पथराव कर दिया गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पाली अनुमंडल के कई थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंची, जहां मुसहरी में पुलिस के टीम के जरिए छापेमारी की जारी है. पुलिस फिलहाल गांव में कैंप कर रही है.








