जमशेदपुर- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ‘बाहा पर्व’ के अवसर पर आज जमशेदपुर के कदमा स्थित शास्त्रीनगर के सरना पूजा स्थल पहुंचे जहां उन्होंने जाहेरथान में पारंपरिक विधि-विधान से पूजा अर्चना की और राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, उन्नति और कल्याण की कामना की। सीएम के साथ उनकी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद थी.
इस अवसर पर सीएम ने कहा कि आदिवासी समाज को सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। वह आर्थिक विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा के साथ-साथ बहुआयामी दृष्टिकोण पर आधारित मजबूती प्रदान कर रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि आज आदिवासी समाज को एकजुट होने की आवश्यकता है क्योंकि आदिवासी सभ्यता और संस्कृति झारखंड की पहचान है और आदिवासी समाज ही प्रकृति के असली संरक्षक हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस कार्यक्रम में मंत्री रामदास सोरेन, सांसद जोबा मांझी, विधायक कल्पना सोरेन, विधायक मंगल कालिंदी, विधायक संजीव सरदार, विधायक सविता महतो, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और आदिवासी संथाल जाहेरथान समिति के अन्य सदस्यगण भी उपस्थित थे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








