पलामू- पलामू जिले रहने वाले शादाब हुसैन का शव करीब 49 दिनों बाद उनके पैतृक आवास पहुंचा है। शादाब मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र के मुस्लिम नगर के रहने वाले थे। शादाब हुसैन का शव सऊदी अरब से सबसे पहले लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचा था और फिर बाद में एम्बुलेंस के माध्यम से शव को घर पर लाया गया।
शादाब हुसैन नौकरी करने के लिए 23 जुलाई 2024 को सऊदी अरब गए थे। 17 जनवरी को शादाब कंपनी में नौकरी कर वापस लौटे थे। जहां सुबह उनका शव बरामद हुआ था। शादाब के दोस्त एवं करीबियों ने मौत की जानकारी परिजनों को दी थी। शादाब हुसैन के तीन छोटे बच्चे हैं।
अंजुमन इस्लामिया के सदर गुड्डू खान ने बताया कि राज्य सरकार के मंत्री इरफान अंसारी ने शादाब हुसैन का शव लाने की पहल की थी। जिसके बाद शादाब का शव झारखंड पहुंचा है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बता दें कि शादाब हुसैन का शव लाने के लिए पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने भी झारखंड सरकार के श्रम विभाग से बातचीत की थी। साथ ही शव को वापस भारत लाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने को कहा था।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








