पटना- पटना में आज एक बार फिर उस वक्त अजीबो-गरीब नजारा देखने को मिला.जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद के पांव छूने ले लिए झुकने लगे.
नीतीश कुमार के साथ जेडीयू के राज्यसभा सांसद संजय झा भी मौजूद थे. ज्योंहि नीतीश कुमार झुकने लगे तो संजय झा और खुद रविशंकर प्रसाद ने उन्हें रोका. इसके बाद नीतीश कुमार ने रविशंकर प्रसाद को लगे से लगाया. सीएम के आसपास मौजूद सभी लोग यह नजारा देखकर हैरान हो गए.
दरअसल, बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद के द्वारा होली मिलन का आयोजन किया गया था. मुख्यमंत्री नीतीश भी इसमें शामिल होने पहुंचे थे. जहां अचानक नीतीश कुमार पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का पैर पकड़ने के लिए झुके.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
रविशंकर प्रसाद से उम्र में सीएम नीतीश कुमार बड़े हैं. ऐसे में अपने से छोटे रविशंकर प्रसाद के पैर छूने की कोशिश पर नीतीश कुमार की खिल्ली उड़ रही है.जब यह तस्वीर सामने आयी तो विपक्ष को मौका मिल गया. ऐसे में आरजेडी प्रवक्ता एजाज अहमद ने उनपर तंज कसा. सीएम नाम की घोषणा को लेकर घेर लिया.
राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा है कि हमारे नेता शुरू से कह रहे हैं कि नीतीश कुमार बीजेपी के सामने झुक गए हैं. अब साफ-साफ दिखता है. कितना झुकेंगे यह भी जनता देख रही है. क्यों झुके हैं ये भी जनता जान रही है. अब इनका कुछ चलता नहीं है.
बता दें कि नीतीश कुमार इससे पहले भी कई बार दूसरे के पैर छूने को लेकर सुर्खियों मे रह चुके हैं. 3 नवंबर 2024 को चित्रगुप्त पूजा के दौरान पूर्व सांसद और उद्योगपति रविंद्र किशोर सिन्हा का पैर छुआ था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
7 जून 2024 को दिल्ली में ऑल इंडिया एनडीए पार्टियों की बैठक में नीतीश कुमार पीएम मोदी का पैर छूने लगे थे.वहीं, 10 जुलाई 2024 को पथ निर्माण विभाग के कार्यक्रम के दौरान अधिकारी प्रत्यय अमृत का पैर पकड़ने के लिए आगे बढ़ गए थे.








