हजारीबाग- हजारीबाग में अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है. यहां एनटीपीसी के डीजीएम की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पदाधिकारी का नाम कुमार गौरव है, जो डीजीएम डिसपैस केरेडारी मैं अपनी सेवा दे रहा थे. अपराधी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए.
घटना के बाद उन्हें हजारीबाग के निजी अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है. घटना के बाद एनटीपीसी के सभी वरीय पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे. घटना के बाद हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार सिंह घटना स्थल में पहुंचे हैं. वहीं अस्पताल में जिले के पदाधिकारी मौजूद हैं. मामले को लेकर जांच तेज कर दी गई है.
घटना के बारे में बताया जाता है कि कुमार गौरव हजारीबाग की ओर आ रहे थे. तभी दो मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोली चला दी. उस वक्त वह स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार थे. गाड़ी में ड्राइवर और एक और कर्मी साथ में था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कुमार गौरव पीछे की सीट पर बैठे हुए थे. गोली सीधे कुमार गौरव को लगी और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. उनकी गाड़ी से उन्हें अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








