पटना- बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बिहार पहुंचे. गुरुवार को गोपालगंज में भोरे प्रखंड के रामनगर स्थित राम जानकी मठ के पास पांच दिवसीय हनुमंत कथा की शुरुआत की. इस दौरान मठ के मठाधीश समेत साधु संतों ने भव्य स्वागत किया.
इस बीच आरजेडी विधायक चंद्रशेखर ने उनका विरोध किया है. उन्होंने बाबा बागेश्वर पर संविधान विरोधी बयान देने का आरोप लगाया. उन्होंने धीरेन्द्र शास्त्री के बिहार आगमन पर रोक लगाने की मांग की है.
दरअसल, बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बिहार में कथा करने पहुंचे इस दौरान उन्होंने कहा कि हम किसी पार्टी के प्रचारक नहीं हैं, बल्कि हम हिंदुत्व के प्रचारक हैं. जब तक हमारे प्राण रहेंगे, हम हिंदुओं के लिए जिएंगे और हिंदुओं के लिए मरेंगे. हम इस देश के हिंदुओं को जगाने के लिए आए हैं. हम भारत को बंटने नहीं देंगे. हम हिंदुओं को घटने नहीं देंगे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उनके इस बयान के बाद विधायक चंद्रशेखर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. चंद्रशेखर ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री को जेल में डाल देना चाहिए. धीरेंद्र शास्त्री संविधान विरोधी बात करते हैं. उन्होंने कहा कि हिंदू राष्ट्र बनाने की इजाजत क्या हमारा संविधान देता है. यह राम रहीम और आसाराम वाली कैटेगरी के बाबा हैं. इनकी अंदरूनी जांच होगी तो पता चल जाएगा.
आरजेडी के विरोध पर बाबा बागेश्वर ने कहा, बिहार हमारा है, मेरे बिहार दौरे को लेकर लोगों को बड़ी तकलीफ है. कहते हैं घेरेंगे, मारेंगे. अरे तुम्हारे बाप का देश है क्या? ये रघुवर का देश है बाबर का नहीं.
‘जब तक जिंदा हूं, तब तक बिहार आऊंगा, मुझे कोई बिहार आने से रोकेगा तो यहां मठ बना लूंगा, घर बना लूंगा. मार दोगे तो फिर बिहार में जन्म लूंगा. छेड़ोगे तो छोडूंगा नहीं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








