रांची- रांची के बरियातू इलाके में दिनदहाड़े एक कोयला कारोबारी पर हमला किया गया है. कोयला कारोबारी बिपिन मिश्रा पर एक दर्जन से ज्यादा गोली चलाई गई है, जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायल कोयला कारोबारी को नजदीक के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है. गोलीबारी की वारदात के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए.
मिली जानकारी के अनुसार, बरियातू थाना क्षेत्र के गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल के पास वाली गली से जैसे ही कोयला कारोबारी बिपिन मिश्रा आगे बढ़े, पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी.
जानकारी मिलने के बाद बरियातू पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच कर रही है. पुलिस के पहुंचने से पहले ही कोयला कारोबारी के परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए हैं. आपको बता दें कि कोयला कारोबारी विपिन मिश्रा बरियातू इलाके में ही रहते हैं. घर से निकलने के बाद ही उन पर हमला किया गया. कारोबारी के ड्राइवर को भी गोली लगी है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








