रांची- शिबू सोरेन की बहू और सीएम हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन के पर जानलेवा हमले की कोशिश की गई है. हमले में वह बाल बाल बच गईं. इस घटना के लिए उनके पूर्व पीए देवाशीष घोष को गिरफ्तार किया गया है. घटना सरायढेला थाना क्षेत्र में घटी जहां वो शादी समारोह में शामिल होने गई थीं.
जानकारी अनुसार, सीता सोरेन गुरुवार को कतरास में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंची थीं. जहां सरायढेला में स्थित एक होटल में वह रुकी थीं. जहां देवाशीष घोष पहले से होटल के कमरे में मौजूद था. सीता सोरेन के घुसने के साथ ही देवाशीष घोष ने पिस्टल चलाने की कोशिश की.
हालांकि इससे पहले कि वह गोली चला पाता उनके सुरक्षा गार्ड ने देवाशीष घोष को दबोच लिया. मामले की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलने के पास पुलिस मौके पर पहुंची. दो पिस्टल पुलिस ने होटल से बरामद किया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम ने बताया कि होटल के कमरा नंबर 618 में पहुँचने पर जहां देवाशीष घोष के पास से एक पिस्टल पुलिस ने बरामद किया है. घटनाक्रम का पता लगाने की कोशिश की गई.
प्रथम दृष्टया यह मालूम हुआ है कि पिछले विधानसभा चुनाव के फंड को लेकर सीता सोरेन और देवाशीष घोष के बीच चर्चा हो रही थी. जिसे लेकर दोनों के बीच कहा-सुनी हुई. इस दौरान देवाशीष घोष ने सीता सोरेन के ऊपर हथियार तान दिया.
जांच पड़ताल के क्रम में यह भी मालूम हुआ कि वो अपने साथ पहले से ही पिस्टल रखता था. सीता सोरेन रांची से कतरास एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंची थी. सीता सोरेन की गाड़ी देवाशीष घोष ही चला रहा था. सीता सोरेन गाड़ी में बैठी थीं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सीता सोरेन के कार्यकर्ताओं को इस बात की जानकारी थी कि देवाशीष के पास एक पिस्टल है. डीएसपी ने बताया कि रात्रि करीब 12 से 1 बजे के बीच की यह घटना है. सीता सोरेन की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी देवाशीष घोष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.








