रांची- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष होंगे. गुरुवार को केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में बाबूलाल मरांडी को भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया. केंद्रीय पर्यवेक्षक भूपेंद्र यादव ने इसकी घोषणा की.
भूपेंद्र यादव ने सर्वसम्मति से बाबूलाल मरांडी को भाजपा विधायक दल का नेता घोषित किया. उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी ने झारखंड के गरीबों के जीवन में परिवर्तन लाने के लिए लंबा संघर्ष किया है.
इससे पहले, गुरुवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में केंद्रीय पर्यवेक्षकों केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और के लक्ष्मण क मौजूदगी में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद बाबूलाल मरांडी ने कहा कि वह पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों के साथ जनता की आवाज बनकर गरीब, दलित, शोषित, आदिवासी समाज के अधिकारों और उनकी समस्याओं को उठाने के लिए पूर्ण निष्ठा और क्षमता के साथ काम करेंगे.
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय पर्यवेक्षकों भूपेंद्र यादव और डॉ लक्ष्मण के साथ-साथ क्षेत्रीय संगठन महामंत्री लक्ष्मीकांत वाजपेयी, प्रदेश संगठन महामंत्री नागेंद्र, प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र राय समेत सभी विधायकों के प्रति आभार जताया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








