पटना- औरंगजेब विवाद अब बिहार में भी चला आया है. सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड के एमएलसी खालिद अनवर ने औरंगजेब की पक्ष में बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि औरंगजेब एक अच्छा शासक था और उनको जिस तरह से जालिम बताया जाता है वो उतना जालिम नहीं था.
खालिद अनवर ने औरंगजेब पर दिए गए सपा नेता अबू आजमी के बयान का समर्थन किया और कहा, “देखिए ये बदकिस्मती है हमारे देश के राजनीति की कि संसद में एकैडेमिक चर्चा होती है, कोई सिनेमा बन रहा है, कोई आर्टिकल लिख रहा है तो ये शैक्षणिक चर्चा है, इस पर चर्चा होनी चाहिए, लेकिन औरंगजेब पर लोगों की राय अलग अलग है, बड़े इतिहासकार ने ये कहा है कि औरंगजेब एख अच्छा शासक था.
उनको जिस तरह से जालिम बताया जाता है वो उतना जालिम नहीं था… ये एक एकैडेमिक चर्चा है, इस संसद में चर्चा नहीं हो सकती, ना ही किसी राजनीतिक पार्टी के जलसे में इस पर बात की जा सकती है. और औरंगजेब के बारे में इस प्रकार का दुष्प्रचार नहीं किया जाना चाहिए. इस चर्चा से कोई राजनीतिक पार्टी क्या हासिल करना चाहती है मुझे नहीं समझ में आता है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस बयान से बिहार के दो सियासी दोस्तों बीजेपी और जेडीयू के बीच टकराव की नौबत आ गई है. खालिद अनवर के बयान पर बिहार सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता नीरज बबलू ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.उन्होंने कहा है कि देश को पता है कि औरंगजेब एक लूटेरा था. जो भी उसकी तारीफ करता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए.








