पटना- पटना में घर के अंदर परिवार के साथ सो रही चार वर्षीय बच्ची को अगवा कर लिया गया है. यह घटना अगमकुंआ थाना के महात्मा गांधी नगर कांटी फैक्ट्री रोड में बुधवार की रात घटी. परिवार की शिकायत पर पुलिस मामले मे जांच-पड़ताल कर रही है. बच्ची के पिता टिफिन बांटने व गुपचुप बेचने का काम करते हैं.
अगवा बच्ची का नाम अर्चना है और पिता का नाम अवधेश कुमार बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि बुधवार की रात बच्ची परिवार के साथ घर में सोई थी और दरवाजा खुला था. इसी दौरान देर रात अगवा की घटना हुई है.
गुरुवार की मौके अगमकुंआ थानाध्यक्ष और एएसपी अतुलेश झा घटनास्थल पर पहुंच छानबीन की. इंस्पेक्टर ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे में शॉल ओढ़ाकर बच्ची को ले जाते दिख रहा है. प्रथम दृष्टया पुलिस का मानना है कि किसी परिचित के साथ ही बच्ची गई है. पुलिस साइंटिफिक तरीके से छानबीन कर रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








