सिमडेगा- पुलिस ने लेवी के रुपए के साथ एक महिला सहित 5 पीएलएफआई उग्रवादियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से लेवी के 54,400 रुपए भी बरामद किये गये हैं. साथ ही 2 बाइक और 5 मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त कर लिया है.
जानकारी अनुसार, रामरेखा धाम के बीच सड़क निर्माण कार्य कर रही कंपनी से लेवी वसूलने के लिए ये उग्रवादी आये थे. इसी क्रम में कंपनी के लोगों ने पुलिस से संपर्क किया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जाल बिछाया और लेवी वसूलने आये सभी उग्रवादियों को सरई पानी जंगल में गिरफ्तार कर लिया.
एसडीपीओ बैजू उरांव ने प्रेस कांफ्रेंस करके कहा कि वर्तमान में 5 उग्रवादियों को जेल भेजा गया है. कई अन्य लोग भी इस कांड में शामिल हैं. उनकी पहचान की जा रही है. एसडीपीओ ने बताया कि पीएलएफआई के उग्रवादी जो लेवी वसूलते थे, उस पैसे को इस महिला के अकाउंट में जमा किया जाता था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इन उग्रवादियों की हुई गिरफ्तारी
महिला उग्रवादी का नाम यमुना मिंज है. वह खूंटी जिले की रहने वाली है.
आशीष मिंज सिमडेगा जिले का रहने वाला है
सुनील उरांव रांची जिले का रहने वाला है
सिद्धांत कुमार रांची जिले का रहने वाला है
राहुल उरांव रांची जिले का रहने वाला है








