रांची- झारखंड विधानसभा में बुधवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने पर सत्ता पक्ष के विधायक प्रदीप यादव ने स्वर्णरेखा परियोजना में हुई गड़बड़ी का मुद्दा उठाया. उन्होंने इस मामले के आरोपी कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर के खिलाफ कार्रवाई न होने पर सरकार से सवाल पूछा.
कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव का कहना था कि विभाग ने केवल अपर डिविजन क्लर्क संतोष कुमार के विरुद्ध केवल क्यों कार्रवाई की ? जबकि इस गड़बड़ी में कई लोग शामिल थे. उन्होंने सरकार को चेतावनी दी है कि इस मामले की उचित कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में वह धरने पर बैठेंगे.
सदन में विधायक प्रदीप यादव कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर के विरुद्ध एफआईआर और उचित कार्रवाई की मांग पर अड़ गए. उन्होंने भरी सदन में मांग पूरी नहीं होने की स्थिति धरने पर बैठने की बात कह डाली.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस सवाल का जवाब देते हुए प्रभारी मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने मामले की जांच कर कार्यपालक अभियंता के विरुद्ध कार्रवाई करने का भरोसा दिया. इसके लिए उन्होंने एक हफ्ते का समय मांगा. लेकिन विधायक लगातार अपनी मांग को लेकर अड़े रहे थे. इसके बाद स्पीकर ने हस्तक्षेप कर एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई का कराने का आश्वासन दिलाया.








