पटना- भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह एक बार फिर चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने इस बात का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद अब मैं विधानसभा चुनाव जरूर लड़ूंगा. हालांकि, वे किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे, इस पर अभी कोई खुलासा नहीं किया.
हालांकि कयास लगाए जा रहे हैं कि पवन सिंह बीजेपी से ही चुनाव लड़ेंगे. जब बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ने का सवाल पूछा गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “थोड़ा समय नजदीक आने दीजिए, सबकुछ पता चल जाएगा.”
वहीं, बीजेपी विधायक हरी भूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि टिकट देने का फैसला शीर्ष नेतृत्व करेगा. उन्होंने यह भी जोड़ा कि राजनीति में कोई भी कहीं से भी चुनाव लड़ सकता है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
गौरतलब है कि पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने भी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि दोनों पति-पत्नी राजनीति में किस पार्टी से चुनाव लड़ते हैं और दोनों किस भूमिका में नजर आते हैं.








