मुंगेर- शिवदीप लांडे ने युवा टीम के साथ काम करना शुरू कर दिया है. इसकी शुरुआत उन्होंने मुंगेर से की है. इसके पीछे की वजह ये है कि मुंगेर जिले से उन्होंने बतौर आईपीएस अपने पुलिस कैरियर की शुरुआत की थी. उन्हें सबसे पहले ट्रेनिंग के लिए मुंगेर ही भेजा गया था.
मंगलवार को उन्होंने मुंगेर से ‘रन फॉर सेल्फ’ की शुरुआत की है. जहां वह सैकड़ों की तादाद में युवाओं के साथ जमालपुर जुबली वेल चौक से लेकर मुंगेर पोलो मैदान तक दौड़ते हुए पहुंचे. उनके साथ में उनकी पत्नी और बेटी भी थीं.
‘रन फॉर सेल्फ’ के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए शिवदीप लांडे ने कहा कि रन फॉर सेल्फ केवल शारीरिक फिटनेस के प्रति एक प्रयास नहीं है, बल्कि एक मुहिम है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से हम खुद में लाए सकारात्मक बदलाव से खुद के साथ-साथ परिवार, समाज, राज्य और देश निर्माण में भागीदारी निभा सकते हैं. पूर्व आईपीएस ने कहा कि इस मिशन ने मुझे ये विश्वास दिलाया है कि जल्द ही बिहार एक बदलाव के लिए तैयार है.
पूर्व आईपीएस ने कहा कि मुंगेर से ही उनके आईपीएस कैरियर की शुरुआत हुई थी. इस वजह से रन फॉर सेल्फ की शुरुआत मुंगेर से ही करने का फैसला लिया है. इसके बाद अन्य जिलों में भी इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.
उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य युवाओं में बदलाव लाना है. अभी वे युवाओं की सुनने निकले हैं, अभी अपना कोई ओपिनियन नहीं देंगे. शिवदीप लांडे ने कहा कि 10 सालों में कैसे वे युवाओं के बीच बदलाव लाएंगे, इस पर उनका फोकस है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








