रांची- रमजान को लेकर झारखंड सरकार द्वारा विशेष प्रावधान किए जाने पर सियासत तेज है. बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया के जरिए झारखंड को इस्लामिक राज्य घोषित करने की बात कही थी.
निशिकांत दुबे के इस बयान पर मंत्री इरफान अंसारी ने आपत्ति जताते हुए कहा है कि निशिकांत दुबे विद्वान आदमी हैं. उन्हें भारत नहीं बल्कि कैलिफोर्निया का सांसद बनना चाहिए.
विधानसभा परिसर में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि रमजान एक पवित्र महीना है और इसके ऊपर इस तरह की बातें करना उचित नहीं है. जिस तरह से छठ महापर्व एक पवित्र पर्व है, इसी तरह से रमजान भी है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने कहा कि निशिकांत दुबे का हर मुद्दे पर ट्वीट आता रहता है जिसे हम गंभीरता से नहीं लेते हैं, लेकिन जिस तरह से संवेदनशील मुद्दे पर उनका ट्वीट आया है वह किसी भी तरह से उचित नहीं है.
गौरतलब है कि झारखंड सरकार ने रमजान के दौरान प्रत्येक दिन मुस्लिम कर्मचारियों को अपना कार्यालय शाम 4:00 बजे से छोड़ने की अनुमति प्रदान की है. इसके अलावे रमजान माह के दौरान प्रत्येक शुक्रवार को नमाज हेतु दिन के 12 बजे से 2 बजे तक कार्यालय छोड़ने की विशेष अनुमति प्रदान की गई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








