पटना- गोपालगंज के आरजेडी विधायक प्रेम शंकर को जान से मारने की धमकी मिली है. धमकी सोशल मीडिया पर दी गई है जहां, विकास सिंह नामक एक युवक विधायक पर हमला बोलते हुए गाली-गलौज कर रहा है. यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
युवक गोपालगंज के बखरी गांव के प्यारेपुर पंचायत का निवासी बताया जाता है. वीडियो में विकास सिंह ने बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री को लेकर विधायक द्वारा दिए गए बयान पर नाराजगी जताई.
विधायक ने कहा था कि बाबा उन्माद फैलाने के लिए बिहार आ रहे हैं. इसके बाद से विकास सिंह ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर विधायक को जान से मारने की धमकी दी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं आरजेडी विधायक द्वारा आरोपी के खिलाफ एसपी से मिलकर कार्रवाई करने की बात कही है. विधायक प्रेम शंकर प्रसाद इस समय बजट सत्र में भाग लेने के लिए पटना रवाना हो गए हैं, लेकिन घटना के बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है.
गोपालगंज के एसपी अवधेश दीक्षित ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी (विशेष जांच दल) का गठन किया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को भेजा है. पुलिस ने विकास सिंह के घर पर छापेमारी भी की, लेकिन वह फरार पाया गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








