पटना- बिहार के उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी आज सोमवार को राज्य का वार्षिक बजट पेश किए. यह बजट 3.17 लाख करोड़ का है. सरकार की प्राथमिकताओं में शिक्षा इस बार भी प्रमुख मुद्दा रहा.
पिछले साल की तरह इस बार भी शिक्षा को विशेष महत्व दिया गया है. बता दें कि सबसे बड़ा बजट शिक्षा विभाग का है. इस बजट में शिक्षा पर 60 हजार 964 करोड़ खर्च किए जाएंगे.
वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने बजट भाषण के दौरान कहा कि राज्य के 534 प्रखंडों में से 358 में डिग्री कॉलेज नहीं हैं. इन सभी प्रखंडों में चरणबद्ध तरीके से डिग्री कॉलेज खोले जायेंगे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सम्राट चौधरी ने कहा कि स्टूडेंट कार्ड के लिए 1000 करोड़ आवंटन किया गया है. वहीं अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के छात्रों की प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति में भी दोगुनी वृद्धि की गई है. इस निर्णय से बड़ी संख्या में एससी-एसटी छात्र लाभान्वित होंगे.
शिक्षा बजट के दौरान सम्राट चौधरी ने कहा कि स्कूलों के बुनियादी ढांचे, शिक्षकों की भर्ती और डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया. उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार पहले भी शिक्षा सुधारों पर काम करती रही है. जिसमें मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना और विद्यालयों के आधुनिकीकरण जैसी योजनाएं शामिल हैं.








