पटना- बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होना है. विधानसभा चुनाव को लेकर आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है. आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में सीपीआईएमएल ने बदलो बिहार महाजुटान रैली का आयोजन किया.
रैली को सम्बोधित करते हुए सीपीआईएमएल के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि महाजुटान का उद्देश्य बिहार के लोगों को एकजुट करना और राज्य के भविष्य के लिए एक नई दिशा निर्धारित करना है. बिहार की जनता डबल इंजन वाली सरकार से तंग आ चुकी है.
महाजुटान रैली में माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने बिहार की डबल इंजन की सरकार पर जमकर निशाना साधा. दीपांकर भट्टाचार्य ने बिहार में गरीबों महिलाओं के ऊपर अत्याचार बढ़ गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
BPSC अभ्यर्थियों की नहीं सुनी जा रही. कोई कारण है कि सभी वंचित लोग एक जगह इकट्ठा हुए हैं. सभी इकट्ठा होकर एक संकल्प पत्र तैयार किया है. संकल्प पत्र का नहीं मकसद है कि बिहार के लोगों को उचित हक मिल सके. बिहार में 75% लोग लोगों ने कह दिया है कि बिहार के सरकार बेकार है.
दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि बिहार के लोगों ने 20 वर्षों से नीतीश कुमार को मौका दिया है. नीतीश कुमार चारों तरफ से बीजेपी हो गए हैं. बिहार में अफसरशाही हावी है पुलिस का अत्याचार भरा है. यही कारण है बिहार के लोगों ने इस बार तय किया है कि दमन उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष करेंगे.
बिहार की धरती में हमेशा संघर्ष का साथ दिया है. वीर कुंवर सिंह और शाहिद जगदीश प्रसाद यहां के लोग लंबी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहते हैं. बड़ी लड़ाई है पटना के गांधी मैदान में देखने को मिल रहा है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनका एक जगह आलीशान मकान बन रहा है. उस जगह पर वर्षों से रह रहे मुसहर जाति के लोगों को जबरन वहां से हटाया जा रहा है. हजारों को उनके जमीन से हटाने का मकसद नहीं है कि उपमुख्यमंत्री के बंगले के अगल-बगल में कोई इस सामुदायिक आदमी ना रहे.
बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि “बीजेपी के लोग दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र जीत लिया है. लेकिन झारखंड का चुनाव वह भूल जाते हैं जहां पर वामपंथी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा राजद ने मिलकर चुनाव लड़ा और बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा.
बिहार में भी वामपंथी दल मजबूत स्थिति में है और उनका गठबंधन मजबूत है.” दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि बिहार में चुनाव का साल है. यही कारण है कि गिरिराज सिंह जैसे लोग लोगों की धार्मिक भावना को भड़काने का काम कर रहे हैं. भाजपा और जदयू को स्पष्ट करना चाहिए केंद्र में इन लोगों की सरकार है तो सदन से 65% आरक्षण पर मुहर लगे.








