पटना- आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 75वां जन्मदिन है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर तमाम पक्ष और विपक्ष के नेता भी उनको शुभकामनाएं दे रहे हैं. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी उनको जन्मदिन की मुबारकबाद दी है, साथ ही निशाना भी साधा है.
उन्होंने एनडीए की 20 साल पुरानी सरकार की तुलना 15 साल पुरानी खटारा गाड़ी से कर दी. साथ ही जनता से अपील करते हुए कहा कि इस खटारा सरकार को बदल दीजिए.
तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बिहार की एनडीए सरकार पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने लिखा- “बिहार में 𝟏𝟓 साल पुरानी गाड़ी चलाने की अनुमति नहीं है क्योंकि वो ज्यादा धुंधा फेंकती और प्रदूषण बढ़ाती है, जोकि जनता के लिए हानिकारक है तो फिर एनडीए की 𝟐𝟎 साल पुरानी जोड़-तोड़, पलटा-पलटी वाली खटारा सरकार क्यों चलेगी?”
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
तेजस्वी ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार और बीजेपी की सरकार ने 20 सालों में दो पीढ़ियों की जिंदगी को बर्बाद कर दिया है. उन्होंने दावा किया है कि अब यह सरकार बिहारवासियों पर बोझ बन चुकी है, लिहाजा इस बदलना बहुत जरूरी है.
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के युवाओं ने ठान लिया है कि अब 20 साल पुरानी खटारा, जर्जर, बीमार और थकी हुई अविश्वसनीय नीतीश-एनडीए सरकार को हटाकर एक नई सोच, नए विजन वाली नौकरी-रोजगार और विकास कार्यों को समर्पित विश्वसनीय जुनूनी सरकार को लाना और नया बिहार बनाना है.








