रांची- बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार का आज जन्मदिन है. इस अवसर पर रांची समेत झारखंड के सभी जिलों में इसे सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया.
इस अवसर पर रांची स्थित विधायक सरयू राय के सरकारी आवास पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें झारखंड जेडीयू के अध्यक्ष और सांसद खीरू महतो समेत पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे.
इस अवसर पर विधायक सरयू राय और प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने जन्मदिन का केक काटा और नीतीश कुमार को बधाई देते हुए उनकी लंबी उम्र की कामना की.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
समारोह के दौरान झारखंड जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि मैं कामना करता हूं कि वे स्वस्थ रहें और जनता की सेवा करते रहें.
उन्होंने कहा कि वे एक ईमानदार व्यक्ति हैं जो हमेशा जनता की सेवा और विकास कार्यों में लगे रहते हैं. ऐसे विकास पुरुष के जन्मदिन को हम पूरे राज्य में सुशासन दिवस के रूप में मना रहे हैं.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई देते हुए जेडीयू विधायक सरयू राय ने कहा कि वे स्वस्थ और प्रसन्न रहें तथा जो काम वे कर रहे हैं, उसे पूरा करने में ईश्वर उनकी मदद करें.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने कहा कि बिहार में होने वाला विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए लड़ेगा जिसमें जेडीयू, बीजेपी, एलजेपी रामविलास और हम शामिल होंगे. हम इस उम्मीद के साथ चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं कि एनडीए एक बार फिर बिहार में बहुमत के साथ आएगा.
उन्होंने कहा कि बिहार में विकास और सुशासन दोनों मुद्दों पर चुनाव लड़ा जाएगा. नीतीश कुमार जिलों का दौरा कर रहे हैं और जिला स्तर पर किए गए कामों के साथ-साथ वहां विकास की योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं.
नीतीश कुमार के विकल्प की बात को नकारते हुए सरयू राय ने कहा कि ये बातें चर्चा में जरूर आ रही हैं, हालांकि ऐसी चर्चाओं के पीछे कुछ बातें जरूर होंगी, लेकिन मुझे नहीं पता.








