पटना- बिहार के सबसे बड़े अस्पताल PMCH के जूनियर डॉक्टरों ने शुक्रवार से अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल कर दी है. हड़ताल की वजह से ओपीडी में कामकाज बाधित हो गया है. केवल इमरजेंसी सेवाएं बहाल हैं.
अस्पताल परिसर में जुटे डॉक्टरों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को रखा. हड़ताल की वजह से पीएमसीएच कैंपस में अफरा-तफरी है . मरीज और उनके परिजन बेहाल दिख रहे हैं.
दरअसल पीजी डॉक्टर पिछले 4 महीने से स्टाइपेंड नहीं मिलने की वजह से नाराज हैं. उन्होंने बताया कि कई बार अल्टीमेटम देने के बावजूद स्टाइपेंड को लेकर पीएमसीएच एडमिनिस्ट्रेशन गंभीर नहीं हुआ, लिहाजा उनके सामने हड़ताल पर जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
डॉक्टर्स की मानें तो राजधानी पटना में रहने में उन्हें काफी खर्च उठाना पड़ता है, ऐसे में पिछले कई महीनों से स्टाइपेंड नहीं मिलने से उनके सामने कई तरह की परेशानियां सामने आई हैं. डॉक्टर ने कहा है कि जब तक हम लोगों की मांगे नहीं मानी जाती हैं तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी.








