पटना- पटना के कलेक्ट्रेट घाट पर बुधवार को बड़ा हादसा हो गया जहां गंगा नदी में वॉलीबॉल खेलते समय 8 युवक डूब गए. इनमे 4 की मौत हो गई, 3 को बचा लिया गया, जबकि 1 अब भी लापता है, जिसकी तलाश की जा रही है. सभी युवक सभी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे.
हादसा तब हुआ जब कुछ युवक टिन के डिब्बे से वॉलीबॉल बनाकर गंगा में खेल रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, खेलते-खेलते वे गहरे पानी में चले गए और बहाव तेज होने के कारण डूबने लगे. मृतकों की पहचान विशाल, रजनीश, अभिषेक और गोविंद के रूप में हुई है. बचाए गए युवकों में सचिन, आशीष और नितिन शामिल हैं. मौके पर मौजूद नाविकों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और SDRF को सूचना दी.
स्थानीय लोगों के अनुसार, सचिन, विशाल, अभिषेक और रजनीश पटना कॉलेज के पास यादव लेन स्थित कृष्णा निवास लॉज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे. विशाल एयरफोर्स, अभिषेक SSC, और रजनीश दरोगा भर्ती परीक्षा की तैयारी में लगा था. घटना के दौरान किनारे खड़े एक युवक ने बताया, “सब कुछ 15 मिनट के भीतर हो गया. कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले ही सब डूब चुके थे.”
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








