पटना- दानापुर में एक महिला की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई है जिसका शव शाहपुर मध्य विद्यालय के पास बगीचे से बरामद किया गया. मृतक की पहचान 40 वर्षीय ज्योति कुमारी उर्फ गुड़िया के रूप में हुई है, जो शाहपुर बभनईया निवासी धर्मेंद्र कुमार की पत्नी थी. वह घरों में चौका-बर्तन का काम करती थी.
आस-पास के लोगों ने बताया कि सुबह जैसे ही स्कूल के आसपास लोगों ने लाश देखी, तो इलाके में दहशत फैल गई. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है और हत्या के पीछे की वजह तलाशने में जुटी है.
पुलिस फिलहाल महिला के पारिवारिक और सामाजिक संबंधों की बारीकी से जांच कर रही है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और इलाके में लगे CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








