रांची- झारखंड विधानसभा का अभी बजट सत्र चल रहा है. बजट सत्र के दूसरे दिन जैक बोर्ड मैट्रिक परीक्षा पेपर लीक का मामला छाया रहा. सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा विधायकों ने बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में सदन के बाहर सीबीआई जांच की मांग को लेकर नारेबाजी की.
प्रदर्शन के दौरान बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर निशाना साधा.उन्होंने कहा, जिस तरह से लगातार प्रश्नपत्र लीक की घटना हो रही है, उसमें बगैर सरकार की भूमिका के बिना हो ही नहीं सकता. उन्होंने कहा कि सबकुछ टेंडर के खेल में हो रहा है.
विधायक जयराम महतो ने भी भाजपा विधायक की मांग को जायज बताया. लगातार प्रश्न पत्र लीक की घटना सामने आ रही है, इस तरह की घटना तब होती है जब सरकार कमजोर होती है और ब्यूरोक्रेसी हावी रहता है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सरकार को चाहिए कि इस तरह की घटना को तत्काल रोके. सरकार में मंत्री कैसे-कैसे लोग बने हैं हर कोई जानता है ऐसे में ब्यूरोक्रेट्स पर लगाम वह कैसे लगायेंगे.
मैट्रिक परीक्षा प्रश्न पत्र लीक मामले में सदन के अंदर भी विपक्ष के द्वारा हंगामा किया जाता रहा. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायक वेल में आकर हंगामा मचाते रहे. इन सबके बीच सत्ता पक्ष सरकार पर उठ रहे सवाल का बचाव में उतर आया.
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और चमरा लिंडा ने कहा कि सरकार पूरे मामले की जांच कर रही है और विपक्ष को धैर्य रखना चाहिए. विपक्ष राजनीति करने के बजाय इसकी जांच में सहयोग करें.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








