डेस्क- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में महाकुंभ को लेकर टिप्पणी करने पर विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा. इतना ही नहीं उन्होंने इतना तक कह दिया कि महाकुंभ में जिसने जो तलाशा उसे वो मिला, गिद्धों को केवल लाश मिली, सूअरों को गंदगी मिली. वहीं सीएम योगी के इस बयान पर समाजवादी पार्टी के नेता भड़क उठे हैं.
यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता माता प्रसाद पांडे ने सीएम योगी गिद्ध- सूअर वाले बयान पर कहा कि वो होश में नहीं हैं. सपा नेता ने कहा कि पता नहीं ऐसी भाषा का प्रयोग करते हैं गजब है, क्या बोला जाए, उनकी भाषा बिगड़ी है.
इसके अलावा सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने सरकार की तुलना कुंभ में व्यवस्था ना संभाल पाने वालों की तुलना गिद्धों और सूअरों से की. CM के जवाब में सपा विधायक ने गिद्धों और सूअरों से सरकार की तुलना कर डाली. उन्होंने कहा कि हम लोग धर्म को मानते हैं और बीजेपी पाखंड करती है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं मैनपुरी के पूर्व सांसद और सपा विधायक तेजप्रताप यादव ने गिद्ध और सूअर वाले बयान पर कहा सनातन की चादर ओढ़कर अपनी नाकामियों को छुपाने का काम करते हैं. ऐसी बिगड़ी भाषा पूरे देश में किसी CM की नहीं है.








