नालंदा- बिहार में एक सरपंच ने न्याय मांगने आई महिला के साथ ग्राम कचहरी भवन मे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. ये घटना बिहार के नालंदा जिले की है. जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र की एक ग्रामीण महिला ने सरपंच पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है.
सरपंच के चंगुल से छूट कर भागी महिला ने तेल्हाड़ा थाने में एफआईआर करायी है. घटना की जानकारी होने पर पुलिस फोरेंसिक एक्सपर्ट्स के साथ घटनास्थल पर पहुंची है और वहां से कई साक्ष्य जुटाये हैं. महिला की मेडिकल जांच भी बिहारशरीफ सदर अस्पताल में करायी गयी है.
मिली जानकारी अनुसार, पीड़िता अपने पति की शिकायत लेकर ग्राम कचहरी गयी थी. पति ने दूसरी शादी कर ली थी औऱ पत्नी के साथ अक्सर मारपीट करता था. पति के कारनामे से त्रस्त होकर महिला न्याय की गुहार लगाने के लिए ग्राम पंचायत के सरपंच के पास गई थी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि सरपंच मंटू कुमार ने उससे कहा कि वह उसके पति के खिलाफ कार्रवाई करेगा. सरपंच ने महिला से कहा कि चूंकि शाम हो गयी है इसलिए घर वापस जाने के बजाय यहीं रूक जाये. सरपंच ने आश्वासन दिया कि अगले दिन सुबह वह उसके पति को बुलायेगा और उसका विवाद सुलझा दिया जाएगा.
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि रात में जब वह ग्राम कचहरी भवन में अकेली थी तो, तब सरपंच ने उसके दबोच लिया और फिर गलत काम किया. सरपंच ने विरोध करने पर उसे गोली मारने की धमकी भी दी.
महिला ने पुलिस को बताया है कि देर रात करीब एक बजे उसने शौच जाने का बहाना बनाया और कुछ देर बाद मौका पाकर वहां से भाग निकली. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जाँच में जुट गई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








