भागलपुर- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को बिहार के भागलपुर पहुंचे. यहां पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी की और विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया. मौके पर पीएम मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपना लाडला बताया.
साथ ही प्रयागराज महाकुंभ को लेकर पीएम मोदी ने लालु यादव पर भी निशाना साधा. पीएम मोदी ने महाकुंभ महोत्सव को लेकर कहा कि महाकुंभ जारी है, लेकिन ये जंगलराज वाले महाकुंभ को गाली दे रहे हैं, राम मंदिर से चिढ़ने वाले लोग महाकुंभ को कोसने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं.
महाकुंभ को कोसने वाले को बिहार कभी माफ नहीं करेगा. हुआ कुछ यूं था कि कुछ दिनों पहले लालू यादव ने कुंभ को लेकर कहा था, “कुंभ का क्या मतलब है, फालतू है कुंभ.” महाकुंभ को लेकर पीएम ने कहा, “महाकुंभ के समय में मंदराचल की इस धरती पर आना अपने आप में बड़ा सौभाग्य है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
लालू यादव पर निशाना साधते हुए पीएम मोगी बोले, “पहले किसान संकट से घिरा रहता था, जो लोग पशुओं का चारा खा सकते हैं वो इन स्थितियों को कभी नहीं बदल सकते. NDA सरकार ने इस स्थिति को बदला है.
बीते सालों में हमने सैकड़ों आधुनिक किस्म के बीज किसानों को दिए हैं. पहले यूरिया के लिए किसान लाठी खाता था और यूरिया की कालाबाजारी होती थी. आज किसानों को पर्याप्त खाद मिलती है.”








