डेस्क- प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में शनिवार को पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने संगम तट पर स्नान किया. उनका एक वीडियो सामने आया, जिसमें ज्योति अपने पति पवन की तसवीर के साथ डुबकी लगाते दिखी.
इस खास पल का वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी साझा किया. उनकी इस पोस्ट के ठीक एक दिन बाद एक्टर पवन सिंह ने भी एक पोस्ट शेयर किया, जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.
पवन सिंह ने एक्स पर अपनी एक तसवीर पोस्ट की है, जिसमें वह फोन चलाते नजर आ रहे हैं. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, लगता है आज के समय में किसी किसी के लिए भक्ति भाव भी मजाक बन गया है. आगे क्या बोलूं शायद मेरे मुंह से शोभा नहीं देगा. जय श्री राम.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस पोस्ट में उन्होंने अपने पत्नी ज्योति सिंह का नाम तो नहीं लिया, लेकिन सब इस पोस्ट को उनसे जोड़ रहे हैं. इसपर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, लगता है फिर कुछ कांड हुआ है. एक यूजर ने लिखा, आप दोनों के बीच क्या हुआ.
बता दें 2018 में पवन सिंह ने ज्योति सिंह से दूसरी शादी की. कुछ समय बाद उनकी शादी में अनबन हो गई. दोनों के बीच विवाद बढ़ने पर ज्योति सिंह ने अदालत का रुख किया. उन्होंने पवन पर कई गंभीर आरोप भी लगाए. हालांकि लोकसभा चुनाव के दौरान ज्योति ने अपने पति के लिए जमकर प्रचार किया था. ऐसी खबर है कि फिलहाल दोनों अलग ही रहते हैं।








