डेस्क- महाकुंभ का आज 43वां दिन है। मेला खत्म होने में 2 दिन और बचे हैं। बताया जा रहा है कि आज दोपहर 2 बजे तक 91 लाख से ज्यादा लोगों ने संगम स्नान किया।
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार भी सोमवार को प्रयागराज पहुंचे और संगम में डुबकी लगाई. एक्ट्रेस कैटरीना कैफ भी महाकुंभ पहुंचीं। उन्होंने परमार्थ निकेतन शिविर में स्वामी चिदानंद सरस्वती और साध्वी भगवती सरस्वती का आशीर्वाद लिया।
अक्षय कुमार ने कहा- संगम स्नान कर बहुत ही अच्छा लगा। यहां पर बहुत ही अच्छी व्यवस्था है। मैं इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं। इस कुंभ में सभी बड़े-बड़े लोग आ रहे हैं और जो इंतजाम किया गया है वो बहुत ही अच्छा है। मैं सारे कर्मचारी और पुलिस का धन्यवाद करता हूं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
महाराष्ट्र की पर्यावरण मंत्री पंकजा गोपीनाथ मुंडे भी प्रयागराज पहुंचीं। उन्होंने संगम में डुबकी लगाई। एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने महाकुंभ संगम में डुबकी लगाई। ‘हम साथ साथ हैं’ की एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर धार्मिक यात्रा की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। सोनाली बेंद्रे ने कैप्शन में लिखा- ‘छोटे पल, बड़ी यादें।’ उनके साथ पति गोल्डी बहल भी थे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








