डेस्क- सोशल मीडिया पर रील डालकर फेमस होने की चाहत में लोग अपनी जान मुसीबत में डालने से नहीं कतराते। ऐसा ही एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें चलती ट्रेन से स्टंट कर रही एक लड़की को उसकी मां ने ही पीट दिया।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की ट्रेन के गेट पर खड़ी है और एक लड़के का हाथ पकड़कर लटक रही है। लड़का ही वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है। वीडियो बनाने के लिए लड़की पूरी तरह हाथ पकड़कर लटक जाती है, लेकिन अगले ही पल उसकी पिटाई होने लगती है।
वीडियो के अगले दृश्य में एक महिला स्टंट करने वाली लड़की को पीटती हुई नजर आ रही है। कुछ लोग लड़की को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। पिटाई के बाद लड़की ट्रेन की विंडो सीट पर जाकर बैठ जाती है। बताया गया कि पिटाई करने वाली महिला लड़की की मां थी। सोशल मीडिया पर चंद सेकेंड का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और इस पर तमाम लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया गया है, जिसे 6 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया, “ऐसी रील बनाने वाले बच्चों को ऐसा ही सम्मान मिलना चाहिए। मांओं को ही अब आगे आना होगा।” एक अन्य ने लिखा, “जरूरत पड़ने पर मां ऐसी ही रहनी चाहिए। आज रील के लिए नहीं कूटती तो कल पता नहीं क्या हाल हो जाता।”
वहीं, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि लड़की की पिटाई भी रील का ही एक हिस्सा है और सब स्क्रिप्टेड है। एक अन्य ने लिखा, “लड़की ने जानबूझकर अपनी ही पिटाई का वीडियो रिकॉर्ड करवाया है ताकि उसे और अधिक लाइक्स या व्यूज मिल सकें।” एक अन्य ने कहा, “रील बनाने वालों पर पुलिस की कार्रवाई होनी ही चाहिए।”
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








