पटना- पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को बंदर बताया है। दरअसल, पप्पू यादव बेगूसराय पहुंचे थे, जहां उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए धीरेंद्र शास्त्री पर हमला बोला।
उन्होने कहा कि हमको तो समझ में नहीं आता है कि आप लोग किस आगेश्वर-बागेश्वर की बात करते है। ये आस्था से जुडी चीज है। उन्होंने कहा कि जब बागेश्वर और उसके मां-बाप पैदा भी नहीं हुए थे तब से कुभ चला आ रहा है।
इसको कुम्भ का क्या पता, ये लोग तो बंदर है। हम ऐसे बाबावो को बंदर कहते है जो कुछ भी बोल देता है। इसलिए हम बंदर आदि का चर्चा नहीं करते हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस संबंध में जब बेगूसराय के बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जिसको जो मन होता है बोलता है, बोलने वालों को अपनी समझ होनी चाहिए। धीरेंद्र शास्त्री सनातन के बड़े संत है। किसके बारे में कौन से शब्द का प्रयोग करना चाहिए, यह सभी को सोचना चाहिए।








