बक्सर- बक्सर से हैरान करने वाली घटना सामने आई है. जहां 80 साल की बुजुर्ग से दुष्कर्म किया गया है. घटना को अंजाम देकर 50 वर्षीय आरोपी फरार हो गया. शर्मसार कर देने वाली इस घटना को सुनकर हर कोई हैरान है.
घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता के घर के सभी सदस्य महाकुंभ स्नान करने के लिए गए थे. वहीं आरोपी का पूरा परिवार एक शादी समारोह में गया हुआ था. जिसका फायदा उठाकर घर में सो रही 80 वर्षीय बुजुर्ग के साथ उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.
जब महिला के परिजन प्रयागराज से वापस आये तो पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाई. जिसके बाद आरोपी के खिलाफ परिजनों ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए औरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस अमानवीय घटना के सामने आने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








