पटना- बिहार की राजनीति गलियारे में इन दिनों सीएम नीतीश कुमार के बेटे की खूब चर्चा हो रही है. कयास लगगए जा रहे हैं की सीएम के बेटे निशांत राजनीति में आ सकते है. इस बीच तेजस्वी यादव ने निशांत को सलाह दे डाली है. तेजस्वी ने कहा कि निशांत जी को अब घर बसा लेना चाहिए.
नेता प्रतिपक्ष की सलाह पर जेडीयू ने भी बदले में एक सलाह दिया है. प्रदेश प्रवक्ता अरविंद निषाद ने तेजस्वी यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि तेजस्वी यादव को अपने परिवार में बड़े भाई तेजप्रताप यादव को सुझाव और सलाह देनी चाहिए। तेजस्वी यादव के रहते हुए सभ्य एवं सुसंस्कृत परिवार की बेटी को घर बसाने के बजाय घर से बाहर रहने के लिए विवश है।
उन्होंने आगे कहा कि तेजस्वी यादव की पहचान अपने पिता लालू प्रसाद और राजद के उतराधिकारी के रूप में है. निशांत कुमार इंजीनियरिंग पास हैं और प्रगतिशील विचारधारा के व्यक्ति हैं. भारतीय संविधान देश के प्रत्येक व्यक्ति को राजनीति में शामिल होकर देश एवं समाज सेवा करने की आज़ादी देता है. निशांत कुमार को राजनीति में शामिल होने के लिए स्वयं फैसला करना है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








