पटना- पटना में हत्या का मामला सामने आया है. जहां एक सिपाही ने पत्नी को मार डाला और घर से फरार हो गया. सिपाही का नाम धनंजय बताया जा रहा है. घटना जिले के पीरबहोर थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है. मृतका की पहचान दीपिका भारती के तौर पर हुई है. सूचना मिलने के बाद फॉरेंसिक की टीम जांच के लिए पहुंच गई है.
बताया जा रहा है कि आरोपी बिहार पुलिस 2011 बैच का सिपाही धनंजय पुलिस लाइन में पोस्टेड है. दो माह पहले ही पीटीसी की ट्रेनिग कर लौटा था. दोनों पति पत्नी थाना के पीछे सरकारी क्वार्टर के द्वितीय तल्ला में रहते थे.
मिली जानकारी अनुसार, किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था. विवाद के बाद सिपाही पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगा है. साथ ही मृतका के शरीर को दागे जाने का भी निशान मिला है. मृतका का शव बंद कमरे का ताला तोड़कर निकाला गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
दो दिन पहले पति-पत्नी प्रयागराज से महाकुंभ स्नान कर के लौटे थे. एक 5 साल की बच्ची है, जिसे कुंभ जाने से पहले नानी के घर पहुंचा दिया था. बताया जा रहा है कि दोनों की शादी साल 2016 में काफी धूमधाम से हुई थी. घटना की सूचना मृतका के परिजनों को दी गयी है.








