घाटशिला- पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला में मॉब लिंचिंग की एक दर्दनाक घटना घटी है. ग्रामीणों ने गांव में बकरी चोरी करने घुसे दो युवकों को पकड़कर बेरहमी से पीटा, जिससे उनकी मौत हो गई.
बताया जा रहा है कि इनमें से एक युवक कुशक बेहरा की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दूसरा युवक भोलानाथ महतो गंभीर रूप से घायल हो गया था. घायल व्यक्ति को इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है. पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है और मामले की जांच में जुटी हुई है. चाकुलिया थाना प्रभारी संतोष कुमार ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
घटना चाकुलिया थाना क्षेत्र के सोनहातू पंचायत के जोड़सा गांव में घटी. दोनों जोड़सा के हरगोविंद नायक के घर बकरी चोरी करने घुसे थे. यहां से बकरी चोरी कर ले जा रहे थे तभी एक बकरी के गले में बंधी घंटी बज गई. घंटी की आवाज से बकरियों के मालिक हरगोविंद की नींद खुल गई.
उसने चोरों को पकड़ लिया. जिसके बाद दोनों युवकों को रात लगभग 2 बजे ग्रामीणों ने लाठी डंडों से जमकर पीटा. इस वारदात में एक युवक कुशक बेहरा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा भोलानाथ महतो गंभीर रूप से घायल हो गया था.








