सासाराम- बिहार में मैट्रिक परीक्षा के दौरान खौफनाक वारदात सामने आया है जहां एक 10वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई. दिल दहलादेने वाली ये घटना सासाराम के संत अन्ना हाई स्कूल का है. यहां 10वीं के एग्जाम चल रहे थे. बताया जाता है कि परीक्षा के दौरान नकल नहीं करने दी गई तो वे भड़क गए.
छात्र की मौत के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और लोगों में काफी गुस्सा है. गुस्साएं लोगों ने डेहरी मुफस्सिल थाना के सुअरा के पास हाईवे को जाम कर दिया और हंगामा शुरू कर दिए। सड़क पर आगजनी भी की गई है. डेहरी के एएसपी कोटा किरण कुमार भी मौके पर पहुंचे और सड़क जाम को हटाने का प्रयास कर रहे हैं.
मिली जानकारी अनुसार, 20 जनवरी को मातृभाषा (हिंदी, उर्दू) का पेपर था. अमित कुमार और संजीत कुमार बुढ़न मोड़ स्थित संत अन्ना स्कूल में परीक्षा दे रहे थे. इसी दौरान परीक्षा हॉल में बैठे एक छात्र ने उनसे नकल कराने को कहा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जब उन्होंने इनकार कर दिया, तो आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और बाहर निकलकर अपने साथियों को बुला लिया. शाम को जब अमित और संजीत परीक्षा देकर ऑटो से घर लौट रहे थे, तभी बदमाशों ने NH-19 पर उनका ऑटो रुकवाया और घेरकर दोनों को गोली मार दी.
गोली लगने के बाद दोनों को तुरंत सासाराम ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, फिर प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट किया गया. इलाज के दौरान अमित कुमार की मौत हो गई, जबकि 16 वर्षीय संजीत कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है. डॉक्टरों के मुताबिक, संजीत को हायर सेंटर रेफर किया गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








