दिल्ली- कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को शुक्रवार सुबह सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. कांग्रेस नेता को गुरुवार सुबह नियमित जांच और पेट से जुड़ी समस्या की वजह से गुरुवार सुबह 8:30 बजे अस्पताल में भर्ती किया गया।
सर गंगाराम अस्पताल की रिपोर्ट के मुताबिक उनकी हालत ठीक है। उन्हें अंडर ऑब्जर्वेशन रखा गया था। उनकी रेगुलर जांच चल रही थी. TOI की रिपोर्ट के अनुसार, डॉ अजय स्वरूप , चेयरमैन बोर्ड ऑफ़ मैनेजमेंट ,सर गंगा राम हॉस्पिटल ने बताया कि सोनिया गांधी को कुछ पेट संबंधी दिक्कतें थीं।
लेकिन ये इतनी बड़ी चिंता का विषय नहीं था और उन्हें शुक्रवार को डिस्चार्ज कर दिया गया. कांग्रेस की वरिष्ठ नेता अब डॉक्टर समीरन नंदी गैस्ट्रोएनटैरोलोजी स्पेशलिस्ट की देखरेख में हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








