रांची- जैक द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक मामले की जांच तेज हो गई है. इस मामले में कोडरमा में एक स्कूल सह कोचिंग संचालक की भूमिका का भी खुलासा हुआ है. कोडरमा पुलिस ने स्कूल संचालक प्रशांत साव उर्फ प्रिंस समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पूरे मामले में उनसे पूछताछ की जा रही है.
वहीं झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के निर्देश पर उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जांच टीम गठित की है. जांच टीम ने पेपर लीक मामले में 12 घंटे के अंदर 2 लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही पुलिस इस मामले में संलिप्त लोगों पर कार्रवाई करने के लिए जांच कर रही है.
उपायुक्त ने बताया कि जिस यूट्यूब चैनल पर पेपर लीक हुआ था, उसकी भी गहन जांच की जा रही है. साथ ही उन्होंने बताया कि इस मामले में कई कोचिंग संचालकों के भी तार जुड़ रहे हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जांच के दौरान महाराष्ट्र और देवघर से भी इसके तार जुड़े होने के साक्ष्य मिल रहे हैं. वहां एक टीम भेजी गई है. उन्होंने यह भी बताया कि जैक द्वारा गठित कमेटी को सारे मामलों की जानकारी दे दी गई है और जांच रिपोर्ट सौंपी जा रही है.
इस मामले में गिरफ्तार प्रशांत साव के पिता भाजपा नेता प्रकाश साव का कहना है कि उनके बेटे को इस मामले में फंसाया जा रहा है. शिक्षा विभाग प्रश्नपत्र लीक मामले में संलिप्त है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








