पटना- राजद सुप्रीमो लालू यादव ने आगामी बिहार चुनाव में भाजपा के हार की गारंटी दे दी तो बिहार का सियासी तापमान भी चढ़ गया. लालू यादव ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि दिल्ली चुनाव का असर बिहार में नहीं दिखेगा और उनके रहते भाजपा की जीत बिहार में नहीं हो सकती.
मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए राजद सुप्रीमो ने कहा कि दिल्ली चुनाव वाला हाल बिहार में नहीं होगा. लालू यादव ने कहा कि उनके रहते भाजपा बिहार में नहीं जीत सकती है और सरकार नहीं बना सकती. वो भाजपा को नहीं जीतने देंगे.
दरअसल दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली बड़ी जीत के बाद BJP नेता लगातार दावा कर रहे हैं कि दिल्ली के बाद बिहार की बारी है. इस बार बिहार में एनडीए (NDA) 225 के पार होगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बीजेपी के इसी दावे पर लालू प्रसाद यादव ने बड़ा पलटवार किया है. बता दें, लालू प्रसाद यादव एक बार फिर से बिहार में चुनाव को लेकर एक्टिव हो गए हैं और बिहार विधानसभा चुनाव में जीत के लिए तेजस्वी यादव और पार्टी के लोगों को महत्वपूर्ण टिप्स देते नजर आ रहे हैं.








