पटना- पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर उनके साले सुभाष यादव ने गंभीर आरोप लगाये हैं। कहा है कि लालू के राज में सीएम हाउस में किडनैपिंग की डील होती थी। हमारे सामने लालू डील करते थे।
एक टीवी चैनल के इंटरव्यू में सुभाष यादव ने अपने जीजा लालू प्रसाद यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि लालू के शासनकाल में सीएम हाउस में अपरहण की डील होती थी। इस डील में उनके जीजा लालू यादव भी शामिल रहते थे। अपहरण के बाद डील के लिए मुख्यमंत्री आवास में बैठक होती थी।
सुभाष यादव ने आगे कहा कि लालू ने पूरे बिहार में अपराधी पाल रखे थे। बिहार के हर कोने में उनके गुर्गे मौजूद थे। लेकिन साधू और सुभाष हम दो भाईयों को झूठा ही बदनाम कर दिया गया। मुझे और मेरे भाई को कुछ लोग मिलकर बदनामी का दाग लगा दिया है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने अपना बचाव करते कि लालू के राज में एक व्यक्ति का अपहरण हुआ था। किडनैपिंग सहरसा के एक शख्स ने किया था लेकिन आरोप राजद नेता जाकिर हुसैन पर लगा था। जबकि जाकिर हुसैन ने अपहरण नहीं की थी। जिस पर लगातार अपहृत को छोड़ने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। राजद नेता शहाबुद्दीन,लालू यादव और प्रेमचंद गुप्ता फोन करके अगवा व्यक्ति को छोड़ने की बात जाकिर से कह रहे थे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








